इस खोजकार ने 18वी सदी में हिमालय की खोज की थी। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे भले ही एवेरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति हो। लेकिन क्या आप जानते हैं की हिमालय की खोज किसने की ? 18वी सदी में ये खोज ब्रिटिशों के लिए खोजकर्ता और जासूस नैन सिंह रावत ने की थी। दरअसल अपने कई प्रयासों के बाद भी अंग्रेज़ तिब्बत का नक्शा तैयार करने में असफल थे। इस वजह से उन्होंने तिब्बतीय इलाकों की खोज के लिए नैन सिंह रावत और उनके भाई मणी सिंह रावत को चुना। मणी अपने खोज में सफल नहीं रहे लेकिन रावत ने अपनी खोज जारी रखी और इस दौरान ल्हासा के स्थान और ऊंचाई को निर्धारित किया।
सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने नेपाल से तिब्बत के लिए व्यापार मार्ग की मानचित्रण भी तैयार की। ये सभी खोज गुप्त तरीके से की जा रही थी इस वजह से उन्हें एक सटीक मापा गति बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। 1874 में लेह से शुरू की गयी उनकी खोज आखरी खोज साबित हुई जिसके बाद 1 फरवरी 1882 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके द्वारा किये गए सभी खोजों ने एशिया के मानचित्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2004 में ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे में उनकी भूमिका के लिए भारतीय डाक टिकट जारी किया गया था। क्या आप कभी हिमालय पर्वत गए हैं ?